Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर पहले ही जैकी और वासु भगनानी के साथ एक मेगा बजट फिल्म साइन कर चुके हैं। इसी बीच इस पीरियड ड्रामा फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे।

04 Feb 2024

छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इंडस्ट्री को कबीर सिंह, पद्मावत, जर्सी और हैदर जैसी शानदार फिल्में देने वाले एक्टर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर जल्द ही एक बड़ा ऐतिहासिक प्रोजेक्ट साइन कर सकते हैं। शाहिद कपूर पहले ही जैकी और वासु भगनानी के साथ एक मेगा बजट फिल्म साइन कर चुके हैं। इसी बीच इस पीरियड ड्रामा फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर इस वक्त ओएमजी 2 के मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण अश्विन वर्दे करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''शाहिद कपूर और अश्विन पिछले कुछ समय से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी तक सब कुछ ठीक चल रहा है और चीजें योजना के मुताबिक आगे बढ़ रही हैं।'' हैं।''

फिलहाल, अभिनेता शाहिद और निर्माता इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त निर्देशक की तलाश में हैं लेकिन अमित राय से कई बातचीत के बाद शाहिद कपूर को लगता है कि भारतीय इतिहास की इस महाकाव्य कहानी को बताना उनके लिए सही रहेगा। फिल्म एक बार फिर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी वीरता की महाकाव्य कहानी को अनोखे अंदाज में बयां करेगी और वर्तमान में निर्माता फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू करने के लिए शीर्ष स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शाहिद कपूर फिल्म पर काम करने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन सभी कागजी कार्रवाई और घोषणाएं स्टूडियो के प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद की जाएंगी। निर्माता वर्तमान में कई शीर्ष स्तरों के साथ बातचीत कर रहे हैं। स्टूडियो और फाइनेंसरों से बात हो रही है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म हो सकती है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन खबर है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने तक नाम भी फाइनल हो जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News